Featured दुनिया

जर्मनी में हड़ताल पर गये पायलट, लुफ्थांसा एयरलाइंस की 800 से ज्यादा फ्लाइट निरस्त

बर्लिनः जर्मनी के पायलट शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण जर्मनी की प्रमुख विमानन सेवा कंपनी लुफ्थांसा एयरलाइंस की 800 से ज्यादा फ्लाइट निरस्त कर दी गयी हैं। दुनिया भर में यात्रियों को इस कारण परेशानी हो रही है। जर्मनी के पायलटों के संगठन ने अपनी तमाम मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इसका सर्वाधिक असर देश की अग्रणी विमान सेवा कंपनी लुफ्थांसा एयरलाइंस की उड़ानों पर पड़ा है।

लुफ्थांसा एयरलाइंस ने 800 से ज्यादा फ्लाइट निरस्त कर दी हैं। लुफ्थांसा ने फ्रैंकफर्ट व म्यूनिख विमान हब से संचालित सभी यात्री व मालवाहक विमानों का संचालन रद्द करने का ऐलान किया। इस कारण डेढ़ लाख के आसपास यात्री प्रभावित हुए हैं। जर्मनी से दूसरे देशों के प्रस्तावित सामान की आवाजाही भी रुक गयी है। अचानक उड़ानें रद्द होने की जानकारी दुनिया के कई हवाई अड्डों पर यात्रियों के पहुंचने के बाद हुई।

ये भी पढ़ें..IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा, 2 इंटरनेशनल फ्लाइट...

फ्रैंकफर्ट व म्यूनिख हवाई अड्डों सहित जर्मनी के प्रमुख शहरों के लिए जर्मन विमान सेवाएं निरस्त कर दी गयीं। यात्री पैसा वापस करने या वैकल्पिक उड़ानों की मांग कर रहे थे। इन यात्रियों के कारण दूसरी विमान सेवाओं से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी समस्या हुई।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…