प्रदेश उत्तर प्रदेश

घोसी उपचुनाव में BJP को करारा जवाब देगी जनता, अवंती बाई लोधी की जयंती पर बोले अखिलेश यादव

akhilesh-yadav लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। घोसी उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हालांकि यूपी सरकार घोसी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। इसके बावजूद घोसी का उपचुनाव समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत ऐतिहासिक वोटों से होगी। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। अखिलेश यादव ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर विधानसभा मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ अहम भूमिका निभाने वाली वीरांगना अवंती बाई लोधी मध्य प्रदेश के रामगढ़ की रानी, कुशल प्रशासक और स्वतंत्रता सेनानी थीं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी को अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक गुरिल्ला युद्ध के लिए याद किया जाता है। उनकी वीरता के कारण मध्य प्रदेश का मंडला और रामगढ़ जिला स्वतंत्र हो गया। ब्रिटिश शासन के खिलाफ महारानी अवंती बाई ने अपने सैनिकों से आग्रह किया था कि वे अंग्रेजों से लड़ने के लिए तैयार रहें या चूड़ियाँ पहनकर घर बैठें। महारानी अवंती बाई लोधी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। ये भी पढ़ें..Mirzapur: नेपाल से एमपी जा रही यात्रियों से भरी बस में... अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए जो कहा है वह झूठ और जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। यह प्रधानमंत्री का लाल किले से आखिरी भाषण है क्योंकि 10 साल की भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनकी नौकरियां छीन लीं। महिलाओं को शौचालय में पानी नहीं दिया जाता था। महंगाई के कारण गैस सिलेंडर खाली हैं। किसान और व्यापारी परेशान हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)