Dhamtari: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा शहर, चौराहों पर अलाव से मिल रही राहत

6

धमतरी (Dhamtari): पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। शाम होते ही लोग ठिठुरने लगते हैं। मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। शाम पांच बजे के बाद लोग गर्म कपड़ों के बिना नहीं चल पा रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। ठंड से राहत के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में चौराहों पर अलाव जलने शुरू हो गये हैं।

बेमौसम बारिश और शीतलहर का दौर खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव आया है। ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। शाम चार बजे से ही ठंड शुरू हो जाती है। जैसे-जैसे रात बढ़ती है, तापमान हर एक-दो घंटे में एक से दो डिग्री गिर जाता है। सुबह चार और पांच बजे तक तापमान न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: नक्सलियों के खिलाफ सीएम सख्त, कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

मौसम खुलने से बढ़ी ठंड

ठंड बढ़ने के साथ ही ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर भीड़ कम हो जाती है। शाम होते ही ठंड बढ़ने लगती है। जैसे-जैसे रात गहरी होती जाती है, तापमान गिरने लगता है। ठंड बढ़ने के कारण बाहर रहने वाले लोग देर रात तक अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह 4 बजे सबसे कम तापमान 13 डिग्री तक गिर जाता है, इस दौरान इस क्षेत्र में सबसे अधिक ठंड और सर्द वातावरण का अनुभव होता है। बेमौसम बारिश और शीत लहर का दौर खत्म होने और मौसम खुलने से ठंड और कंपकंपी दोनों बढ़ गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शहर के चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की है, ताकि जरूरतमंद लोग अलाव जलाकर राहत ले सकें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)