मार्च में ही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी

206
garmi

भिवानीः अभी मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं गर्मी से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या भी सरकारी अस्पताल में बढ़ने लगी है। गर्मी इतनी जल्दी आने की वजह से गेहूं व चने की फसल भी खराब होने की संभावना है। पिछले पांच वर्षों के दौरान मार्च महीने में कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी। वहीं अगर पिछले 10 वर्षों के दौरान यूपी के मौसम का रिकॉर्ड देखें तो यह तीसरा मौका जब मार्च में ही सूरज लोगों को इस कदर सता रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें..पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG-PNG की कीमतों में लगी आग, जानिए नए रेट

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

गर्मी यू तो हर बार अप्रैल महीने के अंत तक आती है, लेकिन इस बार मार्च का महीना समाप्त भी नहीं हुआ है कि गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गर्मी का मौसम आते ही कई किस्मों की बीमारियां लोगों को घेरना शुरू कर देती हैं। ऐसे में अस्पताल में मरीज अभी से ही बढ़ने लगे हैं। हालांकि ऐसे मरीज मई के महीने में आते थे, जब गर्मी चरम पर होती थी, लेकिन इस बार पहले ही गर्मी आ गई है।

सामान्य अस्पताल के सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य का कहना है कि गर्मी अबकी बार जल्दी आ गई है। गर्मी की वजह से मरीज भी बढ़ने लगे हैं। लोगों को अपना ख्याल रखना होगा। उन्होंने बताया कि पहले इस समय तक दो से अढ़ाई हजार प्रतिदिन मरीज होते थे, लेकिन इस बार अभी से ही तीन से साढ़े तीन हजार मरीज हो गए हैं। मौसम विभाग के डॉ. देवीलाल का कहना है कि इस बार तापमान जल्दी बढ़ गया है। अभी तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है। ये मौसम गेंहू व चने के लिए सही नहीं है। मौसम ऐसा ही रहा तो दिक्कत ज्यादा हो सकती है।

यूपी के सभी जिलों में आसमान से बरस रही आग

वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां लगभग सभी जिलों में लोग मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी से बेहाल है। राजधानी लखनऊ में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग ने इस पूरे हफ्ते पारा 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)