प्रदेश महाराष्ट्र मनोरंजन

'अनुराग कश्यप ने गर्व से बताया था- मेरे 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ हैं अफेयर'

 

मुंबई: अभिनेत्री पायल घोष ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं अनुराग कश्यप ने उनके आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए अपनी सफाई दी है। अब पायल ने इस मामले की पूरी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि अनुराग के बारे में कई खुलासे किए हैं। पायल ने बताया है कि अनुराग ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्त‍िजनक वीड‍ियोज दिखाए थे। इसके अलावा अनुराग ने प्रॉउड फील करते हुए ये भी बताया था कि 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ उनके संबंध हैं।

पायल ने बताया कि #MeToo मूवमेंट के दौरान भी उन्होंने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई थी। हालांकि पायल ने ये ट्व‍ीट्स बाद में डिलीट कर दिए थे। एक्ट्रेस का कहना है कि वे अभी अपने पर‍िवार की ओर से सपोर्ट की उम्मीद कर रही हैं। इसके बाद ही वे एजेंसी से संपर्क करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर अनुराग माफी मांग लेते तो वे उन्हें माफ कर देतीं। पायल ने इंडस्ट्री की ओर से भी सहयोग की उम्मीद जताई है।

https://twitter.com/iampayalghosh/status/1307307613248462848  

गौरतलब है कि पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर लिखा था- 'अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।' उनके इस ट्वीट के बाद हर तरफ इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं पायल घोष, जिन्होंने अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप