सफल हुआ वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन, कोडरमा से सांसद ने की पहली यात्रा

14

vande-bharat-train-patna-to-ranchi

कोडरमा : अब रांची से पटना (Patna-Ranchi Vande Bharat train) जाना आसान हो जाएगा। सोमवार को पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा और बरकाकाना तक ट्रायल रन सफल रहा। आज यह ट्रेन सुबह 9:25 बजे कोडरमा पहुंची। यहां से पांच मिनट बाद हजारीबाग के लिए रवाना हुई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोडरमा जंक्शन स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर हजारीबाग के लिए रवाना हुए।

उम्मीद की जा रही है कि पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन (Patna-Ranchi Vande Bharat train) का परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नियमित रूप से यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी और 8 बजकर 20 मिनट पर गया पहुंचेगी। यहां से 10 मिनट बाद रवाना होकर दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2.20 बजे रांची से पटना के लिए चलेगी। यह शाम 7 बजे गया पहुंचेगी। 10 मिनट बाद गया से चलकर रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी।

vande-bharat-train-patna-to-ranchi

ये भी पढ़ें..Palamu: फास्टफूड दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारी, मौत

अप और डाउन दिशा में यह जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के बीच संचालित होगी। इसका संचालन तेज गति से किया जा रहा है, इसलिए रेल प्रशासन ने अपील की है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखने के साथ-साथ मवेशियों को भी दूर रखें। यह हाई स्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)