Kedarnath : लैंडस्लाइड और बादल फटने से फंसे यात्री, 7000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

50
kedarnath-landslide

Kedarnath Landslide : केदारनाथ में बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटना के बाद वहां फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं इस घटना के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, केदारनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है।

सात हजार से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू     

सीएम ने बताया कि, अब तक सात हजार से भी ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। भूस्खलन की घटना से सड़क, भवन, इमारतों का भी नुकसान हुआ है। सभी सड़कों और रास्तों को फिर से बनाने का काम भी लगातार चल रहा है। इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है, उसे पुनर्बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार की तरफ से हर संभव मदद की कोशिश की जा रही है।

गौरीकुंड के रास्ते पर फटा बादल 

गौरतलब है कि, बुधवार को केदारनाथ के गौरीकुंड से आवागमन वाले रास्ते पर बादल फट गया था। भारी बारिश के कारण मार्ग ढह गया था। इस घटना में केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग पर हजारों यात्री फंस गए थे। केदारनाथ में जगह-जगह फंसे यात्रियों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के तीसरे दिन भी NDRF का राहत-बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें: Mp News: Horticulture के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मसालों की पृथक मंडी स्थापित हो- CM यादव

Kedarnath Landslide 

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को करीब 3000 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इसके साथ ही केदारनाथ में फंसे यात्रियों की प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जा रही है। यात्रियों को भोजन, पानी और आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)