Mumbai Rains: मुंबई-पुणे हाईवे पर ढहा पहाड़ी का हिस्सा, यातायात ठप

8

mumbai-pune-highway

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से कई जिले प्रभावित हैं, नदियों में जलस्तर बढ़ गया है और कई सड़कें भी डूब गई हैं। देर रात बारिश के कारण लोनावाला और अदोशी के पास भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे राजमार्ग (Mumbai-Pune Highway) पर यातायात ठप हो गया है। इस हाईवे के ट्रैफिक को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की तरफ मोड़ दिया गया है। सोमवार सुबह से हाईवे पर जमा मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात मुंबई-पुणे हाईवे (Mumbai-Pune Highway) पर अदोशी टनल के पास पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से हाईवे पर मलबा जमा हो गया। पूरा हाईवे मलबे में दब गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर यातायात रोक दिया गया. इसी बीच सोमवार सुबह 10:30 बजे लोनावला के पास अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया. इसके बाद मुंबई-पुणे हाईवे का ट्रैफिक रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें..कोल्हापुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियों का बढ़ा जलस्तर, 22…

यातायात पुलिस विभाग के पुलिस उपायुक्त तानाजी चिखले ने कहा कि इन दो घटनाओं के कारण, मुंबई-पुणे राजमार्ग (Mumbai-Pune Highway) पर यातायात को पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग की ओर मोड़ दिया गया है। यहां मलबा हटाने का काम चल रहा है। आज शाम तक मलबा हटने के बाद हाईवे पर यातायात दोबारा बहाल कर दिया जाएगा। मौके पर करीब 20 से 25 जेसीबी और डंपर की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)