spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशजहां थे कूडे़ के ढेर वहां बनेगा पार्क, 12 करोड़ का प्रोजैक्ट...

जहां थे कूडे़ के ढेर वहां बनेगा पार्क, 12 करोड़ का प्रोजैक्ट तैयार

भिवानी: भिवानी शहर के दादरी रोड़ पर लगभग आधा किलोमीटर क्षेत्र में शहर के कूड़े का बड़ा डंपिग स्टेशन अब जल्द ही एक विकसित पार्क व शॉपिंग मॉल के रूप में नजर आएगा। नगर परिषद भिवानी द्वारा लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से कूड़े के इस ढ़ेर को उठाकर यहां पर इको पार्क व शॉपिंग मॉल बनाने का प्लान किया गया हैं। जो भिवानी शहर के सौंदर्यकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

भिवानी नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूना महाराष्ट्र की कंपनी को 12 करोड़ रूपये की लागत से इसका टैंडर दिया जा चुका है। भिवानी शहर में पिछले 40 से 50 वर्षो से भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग के साथ लगते आधा किलोमीटर क्षेत्र को शहर का डंपिंग प्लेस बनाया गया था। अब यहां पर दशकों से पड़े कूड़े की आधुनिक मशीनों छंटाई करके प्लास्टिक, लोहा व खाद को अलग किया जाएगा। प्लास्टिक का प्रयोग सड़क बनाने तथा खाद किसानों को दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत आएगी तथा भविष्य के लिए कूड़ा निस्तारीकरण की समस्या आधुनिक उपकरणों के माध्यम से हल की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-कोरोना मरीज की मौत पर सवा लाख वसूलने के बाद अस्पताल ने सौंपा शव

नगर परिषद चेयरमैन ने बताया कि भिवानी शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ाने के लिए नगर परिषद का यह एक अभूतपूर्व कदम हैं। इससे न केवल शहर का सौंदर्यकरण बढ़ेगा, बल्कि दिल्ली की तर्ज पर पहाड़नुमा डंपिंग साईट के कूड़े को बेचकर नगर परिषद की आय बढ़ेगी। साथ ही इस स्थान के कॉमिर्शियल महत्व को समझते हुए यहां पर इको-पार्क, शॉपिंग मॉल बनाकर नगर परिषद की आय को बढ़ाने का काम भी किया जाएगा। गौरतलब है कि पांच दशक पुराने डंपिंग प्लेस के निस्तारण को लेकर नगर परिषद की यह योजना अगले 6 से 8 माह में पूरी हो जाएगी। जिसके बाद भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग शहर के सौंदर्यकरण को घटाने की बजाए बढ़ाने का काम करता नजर आएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें