Home ओलंपिक 2024 Paris Paralympics में भारत का धमाकेदार आगाज, अवनी लेखरा ने गोल्ड तो...

Paris Paralympics में भारत का धमाकेदार आगाज, अवनी लेखरा ने गोल्ड तो मोना ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

avani-lekhara-mona-agarwal-paris paralympics-2024

Paris Paralympics 2024 , नई दिल्लीः पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने धमाकेदार आगाज किया है। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत की स्टार निशानेबाज अवनी लेखरा (Avani Lekhara) ने कमाल कर दिया है। अवनी ने शुक्रवार (30 अगस्त) को R2 महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

अवनी ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल (Mona Agarwal) ने कांस्य पदक जीता। इन दो पदकों के साथ ही मौजूदा पैरालिंपिक खेलों में भारत का खाता खुल गया है। भारत के नाम एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक है।

Avani Lekhara ने पैरालिंपिक में बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि 22 वर्षीय अवनी ने फाइनल में 249.7 अंक बनाए, जो पैरालिंपिक रिकॉर्ड है। वहीं कांस्य पदक विजेता मोना ने 228.7 अंक बनाए। इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की ली युनरी ने रजत पदक जीता था। अवनी ने टोक्यो पैरालिंपिक (2020) में भी इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। यानी उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ेंः- Paris Paralympics 2024: 17 साल की शीतल ने रच दिया इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले अवनी ने टोक्यो पैरालिंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक भी जीता था। अवनी पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। वह पैरालिंपिक खेलों में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। अवनी पैरालिंपिक खेलों में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं।

पीएम मोदी ने अवनी दो बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने पर अवनी लेखरा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत ने पैरालिंपिक 2024 में पदकों का खाता खोला। 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में स्वर्ण जीतने के लिए अवनी लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने इतिहास भी रच दिया है क्योंकि वह 3 पैरालिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। उनका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता है।’ पीएम ने मोना अग्रवाल को भी बधाई दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version