ब्रेकफास्ट के समय Parineeti को हुआ Raghav से प्यार, तस्वीरें शेयर कर बताई स्टोरी

0
20

parineeti-raghav-engagement

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ इंगेजमेंट कर ली है। इंगेजमेंट के बाद से परिणीति चोपड़ा भले ही मुंबई लौट आयी हों, लेकिन उनका दिल अभी भी दिल्ली में ही धड़क रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने परिजनों और करीबी मित्रों के मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में भव्य समारोह के दौरान सगाई की थी। इसके बाद से ही परिणीति और राघव की इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। परिणीति ने एक बार फिर अपनी सगाई की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

तस्वीरों में कहीं खुश तो कहीं इमोशनल दिखीं परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने दस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा अपने फैमिली और अपने मंगेतर के साथ कहीं बेहद खुश तो कहीं इमोशनल होती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में राघव की बाहों में तो दूसरी तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अपने भाइयों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में परिणीति चोपड़ा रोती हुई दिख रही है और राघव उन्हें आंसू पोंछ रहे हैं। इसके बाद की तस्वीर में दोनों गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। परिणीति ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की भी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने घर के होने वाले दामाद का टीका कर रही हैं। राघव के साथ इंगेजमेंट कर परिणीति बेहद खुश हैं। ये सभी तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।

ये भी पढ़ें..‘तारक मेहता..’ में नहीं थम रहा विवाद, अब ’रीटा रिपोर्टर’ ने…

परीकथा से भी ज्यादा बेहतर हो रहाः परिणीति

तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि आपको पता चल जाता है। साथ में एक बार ब्रेकफास्ट किया और मै समझ गयी कि वह मुझे मिल गया। उनका समर्थन, हास्य, बुद्धि और मित्रता शुद्ध आनंद है। वह मेरा घर है। हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी – प्यार, हंसी, भावनाओं के बीच खूबसूरत सपना! जैसे ही हमने अपने प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया, भावनाएं उमड़ पड़ीं। राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी कि मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी। अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)