Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डRaghav-Parineeti Engagement: सगाई से पहले ‘दुल्हन’ की तरह सजा परिणीति चोपड़ा का...

Raghav-Parineeti Engagement: सगाई से पहले ‘दुल्हन’ की तरह सजा परिणीति चोपड़ा का घर, दिल्ली में होगी इंगेजमेंट

parineeti-chopra-raghav-chadha-engagement

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) काफी दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दोनों का रोका का कार्यक्रम हुआ था। वहीं अब 13 मई (शनिवार) को राघव और परिणीति की दिल्ली में सगाई होने जा रही है। सगाई में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर मुंबई में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के घर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के मुंबई स्थित फ्लैट को काफी सजाया गया है। राघव की होने वाली ‘दुल्हन’ परिणीति चोपड़ा का घर लाइट्स से सजा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि घर में कोई परिजन नजर नहीं आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी परिणीति और राघव की सगाई

बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई 13 मई की शाम दिल्ली में होगी। दिल्ली के कनॉट पैलेट के पास कपूरथला हाउस में दोनों की इंगेजमेंट का कार्यक्रम होगा। कपूरथला हाउस में सजा-सज्जा से लेकर खान-पान की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी राघव चड्ढा के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

ये भी पढ़ें..फिल्मों को लेकर नवाजुद्दीन ने दिया बड़ा बयान, बोले- अब मैं…

कैसा होगा राघव-परिणीति का लुक

कहा जा रहा है कि सगाई के दौरान परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) मैचिंग आउटफिट में नजर आयेंगे। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपने अंकल फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा तैयार किये गये आउटफिट को पहनेंगे। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये गये ड्रेस को पहनेंगी। बीते दिनों परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था। तभी से उनकी सगाई की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव और परिणीति की शादी अक्टूबर माह में होगी।

परिणीति चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुख्य भूमिका में नजर आये थे। वहीं परिणीति आखिरी बार राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आयीं थीं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही फिल्म ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आयेंगी। ‘कैप्सूल गिल’ में परिणीति के साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आयेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें