‘चड्ढा’ से बेहद पुराना है Parineeti Chopra का कनेक्शन, अब जीवन भर के लिए जुड़ जाएगा सरनेम

0
8

actress-parineeti-chopra

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के जीवन की वह शुभ घड़ी आज आ ही गयी है। आज शाम दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनायेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह अक्टूबर माह में होगा। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन साल के शुरूआत से ही दोनों कई जगहों पर साथ देखे गये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

डिनर डेट हो या फिर आईपीएल मैच हर जगह परिणीति और राघव एक-दूसरे के साथ ही नजर आये। लेकिन रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से हमेशा इनकार ही किया। परिणीति चोपड़ा का ‘चड्ढा’ सरनेम से कनेक्शन भी बेहद पुराना है। इसे महज इत्तेफाक कहें या फिर नियति। लेकिन परिणीति की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म से ही उन्हें ‘चड्ढा’ सरनेम मिला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

ये भी पढ़ें..Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बहन की सगाई की रौनक बढ़ाने दिल्ली…

पहली फिल्म में परिणीति ने निभाया मिसेज चढ्ढा का रोल

एक्ट्रेस की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ थी। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने साइट एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में परिणीति के किरदार का नाम ‘डिंपल चड्ढा’ था। फिल्म में एक्ट्रेस ने मिसेज चड्ढा की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका को निभाते समय परिणीति चोपड़ा ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह सच में ‘मिसेज चड्ढा’ कहलाएंगी। आज दिल्ली में होने वाली रिंग सेरेमनी के बाद परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की मंगेतर बन जायेंगी। खैर अभी तक दोनों की शादी के बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आयी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर माह में सात फेरों के बंधन में बंधेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)