मंगेतर Raghav Chadha के साथ Parineeti Chopra ने गोल्डन टेम्पल में टेका माथा, तस्वीरें वायरल

85

parineeti-raghav

Parineeti Chopra And Raghav Chadha: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बीते 13 मई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट किया है। जल्द ही दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे। परिणीति चोपड़ा अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बना रही हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ उदयपुर में उदयविलास में सात फेरे लेंगी। दोनों गुपचुप तरीके से अपनी वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर कपल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें परिणीति और राघव चड्ढा अमृतसर स्थित गोल्डन टेम्पल (हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा) में नजर आ रहे हैं।

parineeti-raghav

परिणीति और राघव के लुक पर फैंस हुए फिदा

शुक्रवार को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में देखा गया। दोनों ने गुरुद्वारे में माथा टेका। इस दौरान एक्ट्रेस परिणीति ने आइवरी कलर का सलवार-सूट पहना हुआ था और मिनिमल ईयररिंग्स से अपने लुक को कम्पलीट किया था। वहीं, राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कुर्ता-पायजामा और ग्रे नेहरू जैकेट में नजर आए। भारी सुरक्षा गार्ड के बीच कपल गुरुद्वारे पहुंचा। परिणीति और राघव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। लोग होने वाले दूल्हा-दुल्हन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि परिणीति और राघव नवंबर के पहले सप्ताह में उदयपुर में शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

parineeti-chopra-raghav-chadha-engagement

ये भी पढ़ें..रामचरण और उपासना ने रखा अपनी नन्हीं परी का नाम, खूबसूरत…

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ’चमकीला’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में होंगे। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ’ऊंचाई’ में देखा गया था। फिल्म ’ऊंचाई’ में वह अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज सितारों के साथ नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)