Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement : 13 मई को दिल्ली में होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई, तैयारियां जोरों पर

0
41

parineeti-raghav-engagement

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा  (Raghav Chadha) की शादी की चर्चा काफी सुर्खियों में हैं। परिणीति और राघव को कई बार साथ स्पाॅट किया गया है। अब परिणीति और राघव की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोट्र्स के अनुसार परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)जल्द ही सगाई करने वाले हैं। दोनों की सगाई दिल्ली में 13 मई को होगी। कपल की सगाई की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। फिलहाल परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav) दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त हैं।

सूत्रों ने बताया कि परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav)जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की बातों को लेकर परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav) की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार परिणीति और राघव अक्टूबर में सात फेरों की बंधन में बंधेंगे। उल्लेखनीय है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मार्च में दो बार एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था और इसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कोई भी बात नहीं की है। दोनों से जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह टाल जाते हैं।

ये भी पढ़ें..Samantha से तलाक पर Naga Chaitanya को नहीं है पछतावा, बोले-मेरे…

पैपराजी जब भी परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से राघव के साथ रिश्ते और उनसे शादी के बारे में सवाल पूछते हैं तो वह शरमा जाती हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी जाती हैं। जोकि काफी कुछ बयां कर जाती है। उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की रोका सेरेमनी हो चुकी है और अब 13 मई को रिंग सेरेमनी का आयोजन दिल्ली में होगा। पिछले माह जब परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पूरे परिवार के साथ भारत आयी थीं। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस दौरान शायद दोनों की सगाई भी हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)