Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति और राघव की शादी की डेट आई सामने, इस दिन सात फेरे लेगा कपल

0
14

parineeti-raghav-wedding

Parineeti-Raghav Wedding: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी रिलेशनशिप को लेकर साल के शुरूआत से ही काफी चर्चा में रहे। दोनों को अक्सर साथ में देखा गया, लेकिन फिर भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बात नहीं की। आखिरकार अपनी इंगेजमेंट होने के बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने उजागर किया। कपल के इंगेजमेंट के बाद से ही फैंस उनकी शादी के डेट को लेकर कयास लगा रहे हैं। इस बीच यह खबर सामने आई है कि कपल की शादी की डेट फाइनल हो गयी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

परिणीति-राघव की शादी की डेट फाइनल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की। इंगेजमेंट फंक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा के फैंस उन्हें जल्द राघव की दुल्हन बनते देखना चाह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी साल 25 सितंबर को विवाह के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर कपल की तरह से आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी भव्य तरीके से होगी। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है।

राजस्थान में होगी शादी

इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में सात फेरे लेंगे। बीते दिनों राजस्थान में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा भी अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह राजस्थान में शाही अंदाज में शादी करेंगी।

ये भी पढ़ें..ये है Katrina Kaif का फेवरेट वेब सीरीज, एक्ट्रेस ने कहा-…

राघव-परिणीति की प्रेम कहानी?

परिणीति और राघव एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कपल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की थी। हालाँकि, तब वे रिलेशनशिप में नहीं थे। उनकी प्रेम कहानी फिल्म ’चमकीला’ के सेट से शुरू हुई। फिर राघव दोस्त बनकर एक्ट्रेस से मिलने गए। इसके बाद उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। सालों तक डेटिंग करने के बाद, इस जोड़े ने 13 मई को अपनी सगाई के दिन अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)