Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeबिहारबिहार में बढ़ते क्राइम पर पप्पू यादव ने CM नीतीश पर साधा...

बिहार में बढ़ते क्राइम पर पप्पू यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, जानें क्या कुछ कहा…

पटना: बेगूसराय में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब बूढ़े हो गए हैं। बिहार में माफिया और अफसर सरकार चला रहे हैं, इसीलिए बिहार की यह हालत है। शनिवार की शाम पटना से कटिहार जाते समय बेगूसराय के पावर हाउस चौक पर कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का जोरदार स्वागत किया।

नीतीश अब बूढ़े हो गए हैं…

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, “नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं, उम्रदराज हो गए हैं। बिहार सरकार को माफिया और अफसर चला रहे हैं, इसमें हम क्या कर सकते हैं। हम रोज कह रहे हैं कि अपराध खत्म होना चाहिए। खाकी का डर खत्म हो गया है। बिहार में पुलिस प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है। पूरा बिहार अपराधियों और माफियाओं पर निर्भर है। पप्पू ने भ्रष्ट अफसरों का वीडियो बनाने वाले का नाम गुप्त रखने और उसे 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।”

ये भी पढ़ेंः- Adani Group: अडानी समूह की Ambuja Cements बिहार में करेंगी सबसे बड़ा निवेश

बिहार में बढ़ते अपराध पर CM नीतीश पर साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग ईडी का इस्तेमाल हक के लिए नहीं, बल्कि विपक्ष को परेशान करने के लिए करते हैं। राहुल गांधी ने इस संबंध में जो भी कहा है, वह पूरी गंभीरता के साथ सही है। बेगूसराय में कांग्रेस विधान परिषद सदस्य मदन मोहन झा ने भी बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि बिहार में हर दिन हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इसे रोकने में असमर्थ है। मदन मोहन झा एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आए थे और वहां लॉ कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें