देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी व सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

24

नई दिल्लीः आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पूरा देश जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी समेत तमाम नेताओं ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है।

ये भी पढ़ें..CBI ने GST के दो अधिकारियों को 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को, उनकी जयंती पर नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

वहीं इस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने लिखा, कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है। पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है। इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’।

“बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं…जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए”
कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’

बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है)। नेहरू, महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन में शामिल होकर कई बार जेल भी गए। नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। आजादी के बाद उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)