![Panchang](https://indiapublickhabar.in/wp-content/uploads/2023/01/Panchang-1024x577-1-696x392-1-1.jpg)
पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 03 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 06.29 बजे और सूर्यास्त 05.23 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।
सूर्य अयन-उत्तरायन
विक्रम संवत- 2079
शक संवत-1944
सम्वत्सर-आनंद
दिशाशूल-पश्चिम
ऋतु-हेमन्त
नक्षत्र-पुनर्वसु अहोरात्र
योग-विष्कुंभ
करण-तैतिल
चंद्रराशि-मिथुन
सूर्यराशि-मकर
राहुकाल
प्रातःकाल 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक।
विशेष पर्व
प्रभु नित्यानंद जयंती।