बुधवार 16 फरवरी 2022 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

0
89
Panchang
Panchang

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 16 फरवरी 2022 दिन बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 6.58 बजे और सूर्यास्त 5.30 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-उत्तरायन
विक्रम संवत- 2078
शक संवत-1943
सम्वत्सर-आनंद
नक्षत्र-आश्लेषा
योग-शोभन
करण-विष्टि
चंद्रराशि-कर्क
सूर्यराशि-कुंभ

राहुकाल
दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक।

विशेष पर्व
माघ पूर्णिमा व्रत, संत रविदास जयंती।