दांत के दर्द का रामबाण इलाज, ये नुस्खे तुरंत दिलाएंगे आराम

80

 

लखनऊः वैसे तो दांतों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सर्दियों में दांतों में दर्द की समस्या सबसे आम होती है। और यह तो सभी जानते हैं कि दांत और कान का दर्द ऐसा होता है कि यह कुछ ही समय में बेहद असहनीय हो जाता है। वैसे तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर दांत दर्द से राहत पा सकते हैं, बस इसके लिए जरूरी है कि आपने सही नुस्खा अपनाया हो। इससे आपके दांत का दर्द हमेशा के लिए ठीक हो सकता है या कुछ समय के लिए आपको दांत दर्द से राहत जरूर मिलेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू और दांत के दर्द का रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं, जिससे आपको दांत दर्द में तुरंत राहत मिल सकती है।

पानी में सेंधा नमक मिलाकर कुल्ला करें

सेंधा नमक को बहुत ही गुणकारी माना गया है। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करने से मुंह में मौजूद सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं। दरअसल, यह दांत में दर्द और उसके आसपास जमा बैक्टीरिया के कारण भी हो सकता है। लेकिन जब पानी में सेंधा नमक मिलाकर कुल्ला किया जाता है। तो मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है और आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी।

दर्द वाली जगह पर आइस पैक लगाएं

अगर आप सूजन कम करना चाहते हैं और दांत दर्द से निजात पाना चाहते हैं तो आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सच तो यह है कि आइस पैक को घरेलू और आसान इलाज माना जाता है, जहां दर्द होता है, उस जगह पर आइस पैक लगाने से ही काफी आराम मिल जाता है।

त्रिफला चूर्ण से गरारे करें

अगर आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर गरारे करें तो भी दांत के दर्द का रामबाण इलाज है इससे आपके दांत का दर्द काफी कम हो जाएगा।

हींग और नींबू का पेस्ट लगाएं

2 चुटकी हींग में 1 चम्मच नींबू मिलाकर पेस्ट बना लें और जहां दर्द हो वहां रूई पर लगाएं। दांत दर्द में हींग और नींबू को काफी फायदेमंद माना गया है और इसे लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

प्याज देगा राहत

दांत दर्द और सूजन के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण ये दांतों के बैक्टीरिया को तुरंत मार देते हैं और प्रभावित हिस्से में सूजन से भी राहत दिलाते हैं। इसके लिए आपको कच्चे प्याज के टुकड़े को दांतों के बीच रखकर चबाना है।

रुई में लौंग का तेल लगाएं

दांतों में दर्द होने पर लौंग को काफी कारगर माना गया है। यह एक घरेलू उपाय है जो बहुत से लोग करते हैं। दांत का दर्द कम करने के लिए या सूजन दूर करने के लिए लौंग के तेल को रुई में डुबोकर दर्द या सूजन वाली जगह पर रख दें, कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा। लौंग के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो बैक्टीरिया को दूर करने में कारगर होते हैं। इसे दांत के दर्द का रामबाण इलाज माना जा सकता है।

लहसुन का पेस्ट लगाएं

दांत दर्द के लिए भी लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो दांत दर्द को कम करने में कारगर होते हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। आपको कुछ ही समय में राहत मिलेगी।

अमरूद के पत्ते

वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि अमरूद के पत्ते दांत दर्द में काफी फायदेमंद साबित होते हैं। पत्तों को पानी में उबालें और इस पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। इससे आपको दर्द में तुरंत आराम मिलेगा। इसके अलावा अमरूद के पत्तों से मुंह की बदबू भी दूर हो जाती है। बस पत्ते को चबाएं और थोड़ी देर बाद इसे थूक दें।

ज्वार को चबाओ और दर्द को दूर भगाओ

ज्वार एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। बस इसे थोड़ा सा पीस लें और इसके पाउडर को चबाते रहें। बाद में इसे थूक दें। ये दांत के दर्द का रामबाण इलाज है इससे आपको दर्द से काफी राहत मिली है।

अगर आपके दांत में दर्द हो रही है तो आपको कुछ फूड्स को खाने बचना चाहिए।

स्टार्चयुक्त खाना

अगर आपके दांत में दर्द है तो आपको स्टार्च वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ब्रेड और आलू में स्टार्च पाया जाता है। इनका सेवन करने से दांतों का दर्द बढ़ सकता है। इसके साथ ही मिर्च और ज्यादा नमक वाली चीजें न खाएं।

शीतल पेय

दांत में दर्द होने पर आपको सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसमें मौजूद सोडा और साइट्रिक एसिड आपके दांतों की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए दांत दर्द के दौरान इन चीजों का सेवन न करें।

खट्टे फल

दांत में दर्द होने पर भूलकर भी खट्टे फलों का सेवन न करें। इसमें संतरा, नींबू, आम, अंगूर आदि शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से आपके दांतों में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए दांत में दर्द हो रहा हो तो खट्टे फल खाने से बचना चाहिए।

अल्कोहल

शराब के सेवन से मुंह सूख जाता है। मुंह सूखने का मतलब मुंह में कम लार होना है। ऐसे में खाना दांतों में चिपक जाएगा, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

अगर आपके दांतों कई दिनों से दर्द लगातार बनी हुई है तो इसका मतलब आपके दांतों में सड़न शुरू हो चुकी है इससे बचना सबसे जरूरी है क्यों सड़न आपके मसूड़ों को भी डेमेज कर सकती है, जिसका इलाज होना भी काफी महंगा हो जाता है।

लौंग

लौंग हर घर में आसानी से मिल जाती है। एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर लौंग दांत दर्द, सड़न या दोनों की स्थिति में फायदेमंद साबित होती है।लौंग दांत के दर्द का रामबाण इलाज है, लौंग के तेल को दांतों पर लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

नीम का पेड़

प्राचीन काल में नीम की दातुन का ही प्रयोग दांतों की सफाई के लिए किया जाता था। आपको बता दें कि नीम में एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ फाइबर भी मौजूद होता है, जो दांतों पर प्लाक बनने से रोकता है। दांतों की सड़न और दर्द को कम करने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सलाह सहित सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह लें।