Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइमPalamu: सौतेलेपन की खौफनाक सजा ! मां ने 11 साल के बेटे...

Palamu: सौतेलेपन की खौफनाक सजा ! मां ने 11 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

Palamu - Mother killed her son

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में एक सौतेली मां ने अपने बेटे की गला घोंट कर हत्या (Mother killed son) कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। यह घटना सोमवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहूं गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक मनहूं गांव के लालमोहन यादव की पहली पत्नी की मौत सांप काटने से करीब एक दशक पहले हो गयी थी ।

सौतेले बेटों से बहुत ईर्ष्या करती थी

पहली पत्नी से दो लड़के थे, जिसमें मृतक विवेक बड़ा था। उसने दूसरी शादी पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर की काजल देवी से की। काजल की दो लड़कियां हैं। लालमोहन कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया कि काजल सौतेले बेटों से बहुत ईर्ष्या करती थी और अक्सर बच्चों से झगड़ा करती थी। वह अपने गर्भ से पुत्र न होने से भी दुःखी थी। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि विवेक (11) की हत्या (Mother killed son) से पहले भी एक बार उसने विवेक को हंसिया से काट दिया था।

ये भी पढ़ें..Meerut: पिता के साथ मिलकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, सामने आई ये चौकाने वाली वजह

इस घटना के बाद लालमोहन विवेक को अपनी बहन के पास ले गया, जहां वह रहकर पढ़ाई करता था, लेकिन काजल ने अपने पति से झगड़ा कर विवेक को वापस घर बुला लिया और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या से पहले उसने विवेक की सौतेली मां को रॉड से पीटा और जब उससे भी उसका मन नहीं भरा तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद काजल ने बेटे के शव को गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से खून से सना तौलिया और विवेक के कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुलिस हत्यारे से पूछताछ कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें