Featured दुनिया

पाकिस्तान के पीएम बोले- जो दुश्मन नहीं कर पाया वो पीटीआई ने कर दिया

  इस्लामाबादः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में फैली हिंसा के 31 घंटे बाद भारी हिंसा के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री शरीफ ने इमरान खान पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जो काम दुश्मन मुल्क नहीं कर सका, वह काम पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने किया। शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान का अपराध अक्षम्य है। इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने 60 अरब रुपए का घोटाला किया है। इमरान खान के समर्थकों ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। हिंसा करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। लंदन से लौटते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी कानूनी है। देश के दुश्मन 75 साल में जो नहीं कर पाए, वह इमरान और उनकी पार्टी पीटीआई ने अकेले कर दिखाया। वाहन जलाए गए और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। हम हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटेंगे। शाहबाज शरीफ लंदन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट आए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमरान के अत्याचारी शासन के बाद हमारी सरकार सत्ता में आई। उन्होंने कहा कि राजनीति में बदले की भावना का परिणाम अच्छा नहीं होता। उन्होंने कहा कि इमरान के वक्त कई नेता जेल के अंदर थे। इमरान की अत्याचारी हुकूमत में फौरन गिरफ्तारियां होती थीं, तब चेहरा दिखता था, गुनाह नहीं। उस समय जवाबी कार्रवाई हुई थी। झूठे मुकदमों में विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया। केवल आरोपों के आधार पर गिरफ्तारियां की गईं। हम पर लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए। हमारे 40 साल के रिकॉर्ड को खंगाला गया। हमने कानून का सामना करने से इनकार नहीं किया है। यह भी पढ़ेंः-घड़े में पानी पीने के फायदे अनेक, जानकर रह जाएंगे हैरान कतर दौरे पर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर देश में मचे बवाल के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख कतर के दौरे पर हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही वह पाकिस्तान से निकला था। इमरान की गिरफ्तारी के बाद नाराज समर्थकों ने सेना के ठिकानों को निशाना बनाया और रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय पर भी हमला किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)