Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाPakistan: खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में नहीं रुक रही हिंसा, देखिए पूरा...

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में नहीं रुक रही हिंसा, देखिए पूरा अपडेट

Pakistan: पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में हुए ऐसे ही एक हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और छह आतंकी मारे गए।

Pakistan: आतंकियों के साथ चली 15 मिनट तक मुठभेड़

अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद मोटरसाइकिल सवारों ने बन्नू के मीरामशाह रोड पर हेड कांस्टेबल अरमान खान को निशाना बनाया। पुलिसकर्मी न्यायिक परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर था। डॉन अखबार ने यह भी बताया कि लक्की मरवात पुलिस ने रविवार देर रात सराय गाम्बिला कस्बे में एक थाने पर आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। आतंकियों के साथ करीब 15 मिनट तक चली मुठभेड़ में सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।

Pakistan: 24 घंटे में छह आतंकी ढेर

पुलिस ने दो दिन के अभियान के बाद कुर्रम पार इलाके में आतंकियों के पहाड़ी ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। आतंकियों ने दाड़ीवाला थाने और अब्बास खट्टक पुलिस चौकी पर हमला किया था। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया। इसके अलावा बन्नू में मुठभेड़ के दौरान पुलिस और सीटीडी कमांडो ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मचारी अरमान खान की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, पेशावर के पास चमकनी इलाके में हुए हमले में एएसआई तारिक खान घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः-Kolkata: पार्थ चटर्जी के दामाद बने राजसाक्षी, गुप्त गवाही ने बढ़ा दी मुश्किलें

खान को अस्पताल ले जाया गया है। वह स्कूल ऑफ इन्वेस्टिगेशन मेरा कचौरी में तैनात थे। सेना ने बताया कि सोमवार को खैबर जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने तीनों को तोर दर्रा इलाके में मार गिराया। इसके अलावा, सोमवार को ही खुजदार में उनके घर पर ग्रेनेड हमले में सिटी थाने के एसएचओ अब्दुल कादिर शेख के परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इस हमले में घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें