पाकिस्तान ने डेढ़ साल से जेल बंद पांच भारतीयों को किया रिहा, जानें क्या है पूरा मामला

16
pakistan-jail-after-two-years

Pakistan Released Five Indians, चंडीगढ़ः भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने करीब डेढ़ साल जेल की सजा काटने के बाद पांच भारतीयों को रिहा कर दिया है। इनमें मां-बेटा और तीन अन्य शामिल हैं। महिला असम की रहने वाली है। पांचों ने बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत में प्रवेश किया। असम की महिला वहीदा बेगम अपने 11 वर्षीय बेटे फैज खान के साथ हैं।

ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर पहुंच गई थी पाकिस्तान 

यह महिला एक ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर पाकिस्तान पहुंच गई थी। एजेंट ने उसे कनाडा भेजने का वादा करके अफगानिस्तान में छोड़ दिया था। सीमा पार करने के बाद वहीदा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पासपोर्ट और वीजा न होने के कारण उसे नवंबर 2022 से क्वेटा जेल में रखा गया है। रिहा किए गए तीन अन्य लोग सूरज पाल, रमेश और शब्बीर अहमद हैं।

ये भी पढ़ेंः- Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 28 की मौत

6 महीने क्वेटा जेल में बिताए

वहीदा ने बताया कि उसने और उसके बेटे ने 7 दिन दुबई और 7 दिन कंधार में बिताए। उन्हें मजबूरन चमन सीमा पार करनी पड़ी। जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। गदानी जेल में ट्रांसफर होने से पहले उन्होंने करीब 6 महीने क्वेटा जेल में बिताए। भारत सरकार के प्रयासों और इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की मदद से वहीदा करीब डेढ़ साल बाद वापस लौट रही हैं। स्थानीय वकील संतोष कुमार सुमन ने भी उनकी रिहाई के लिए प्रयास किए थे

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)