Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाPakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में थाने के भीतर भीषण विस्फोट, 23 सुरक्षाकर्मियों...

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में थाने के भीतर भीषण विस्फोट, 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत

explosion
explosion

इस्लामाबादः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में आंतकवादरोधी विभाग के थाने में हुए दो विस्फोटों में 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। घटना में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वात जिले के कबाल स्थित आतंकवादरोधी विभाग के पुलिस थाने में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ।

थाने के अंदर दो धमाके हुए, जिस कारण थाने की छत उड़ गई और इमारत का एक हिस्सा तो गिर कर समतल सा हो गया। इसी परिसर में कबाल सिटी पुलिस स्टेशन और एक रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय भी है। घटना में 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। वहीं इस भीषण विस्फोट में 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को लक्की मरवत जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था।

ये भी पढ़ें..फर्जी प्लॉट के नाम पर शख्स ने लोगों को लगाया 350…

इस अभियान में तीन आतंकवादी और एक पुलिस अधिकारी मारे गए थे। इसके कुछ घंटों बाद यह विस्फोट हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अताउल्लाह खान ने कहा कि आतंकवाद रोधी पुलिस भवन का एक हिस्सा ढह गया और बचाव कर्मियों ने शवों और घायलों को निकाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की और मृतकों के प्रति शोक जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें