खेल

एक बार फिर साथ नजर आएंगे पेस और भूपति !

नई दिल्ली: बीते दिनों इंटरनेट की दुनिया में उस व़क्त तहलका मच गया जब भारत के दो महानतम टेनिस खिलाड़ियों-लिएंडर पेस और महेश भूपति ने अपनी 1999 की विंबलडन जीत को याद किया और एक संभावित रीयूनियन की तरफ इशारा किया। जिसके बाद तो स्पोर्ट्स फर्टेर्निटी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक, सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने लीहैश नाम से मशहूर इस जोड़ी को बधाई दी और सभी ने यह जानने के लिए उत्सुकता जाहिर की कि क्या वे उन्हें फिर से एक साथ खेलते हुए देख पाएंगे!

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि लिएंडर पेस और महेश भूपति एक साथ अपनी यात्रा और रिश्ते की एक अनूठी कहानी में दिखाई देंगे, जिसे पुरस्कार विजेता निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी ने पहली बार एक साथ निर्देशित किया है। उनकी कहानी भारत के सबसे बड़े घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर सामने आएगी। इसको लेकर अभी तो ओर जानकारी आना बाकी है और कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं जल्द ही की जाएंगी।

यह भी पढ़ें-Wimbledon 2021: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी हुई बाहर

विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी

1999 में खेले गए विंबलडन में भूपति और पेस की जोड़ी ने पुरुष डबल्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। फाइनल में उन्होंने पॉल हारह्वुइस और जेर्ड पाल्मर की जोड़ी को 6-7(10-12), 6-3, 6-4, 7-6(7-4) से हराते हुए खिताब जीता था। इसके साथ ही दोनों विंबलडन में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय जोड़ी बने थे। दोनों ही खिलाड़ियों का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम और पहला विंबलडन का खिताब था।