भिखारी ठाकुर के शिष्य पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, भोजपुरी कला क्षेत्र में शोक की लहर

63

पटनाः भोजपुरी के ‘शेक्सपियर’ कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रामचंद्र मांझी का देर रात निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे। भोजपुरी लोकनृत्य ‘लौंडानाच’ को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मांझी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रसिद्ध कलाकार और भिखारी ठाकुर के शिष्य पद्मश्री रामचंद्र मांझी का अंतिम संस्कार गुरुवार को रिविलगंज के सिमरिया घाट पर किया जाएगा। नगरा प्रखंड के तुजारपुर निवासी रामचंद्र मांझी के शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव में रखा गया है। मांझी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है।

मांझी के परिजनों के मुताबिक, लोक नर्तक मांझी की 2 सितंबर को तबीयत खराब होने के बाद पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। वे दिल से संबंधित समस्याओं और अन्य बीमारियों से परेशान थे। मांझी के निधन पर बिहार के कला क्षेत्र में मायूसी छा गई। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री रामचंद्र मांझी ने भोजपुरी नृत्य संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। मांझी को 2017 में संगीत नाटक अकादमी का सम्मान मिला था। मांझी को पिछले साल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से नृत्य, कला एवं संस्कृति विशेषकर भोजपुरी नृत्य संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Lucknow: लेटे हुए हनुमान मंदिर में शिवा बनकर आये तौफीक ने…

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी लोक कलाकार मांझी के निधन पर शोक जताया है। लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी मांझी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र मांझी का बुधवार रात आईजीआईएमएस में निधन हो गया। पद्मश्री रामचंद्र मांझी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, लौंडानाच परंपरा के इस महान संवाहक का चले जाना, जो भिखारी ठाकुर के दल के आखिरी कड़ी थे, संपूर्ण भोजपुरी समाज तथा बिहार के सांस्कृतिक अध्याय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…