केंद्रों में बढ़ रही किसानों की भीड़, 10 दिन में तीन सौ से ज्यादा किसानों ने बेचा धान

0
25

कोण्डागांव: जिले में खरीफ धान फसल की कटाई के साथ अब धान खरीद केन्द्रो में धीरे-धीरे किसानों की आवाजाही बढ़ने लगी है और किसान धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने सहित अपना धान आसानी के साथ विक्रय कर रहे हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 47 लेम्पस समितियों के अंतर्गत 57 धान खरीद केन्द्रो में व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।

किसानों से चर्चा में बड़ेबेन्दरी के किसान मोहित कुमार राठौर ने बताया कि, इस वर्ष उन्होंने दो पट्टों पर 110 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त किया है। विगत वर्ष उन्होंने 84 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जिसके लिए उन्हे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 3 किस्तों में राशि प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें..यूपी में ओवैसी पर हुए हमले के दोनों आरोपियों की जमानत…

जिले में 72186 हेक्टेयर रकबा के धान फसल के विक्रय हेतु कुल 48811 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जो कि विगत वर्ष से 9.62 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष 57 केन्द्रो में उपार्जन किया जाना है जिसमें से 22 केन्द्रो में उपार्जन प्रारंभ कर दिया गया है। इस वर्ष धान मोटा हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 एवं पतले धान हेतु दर 2060 रुपये रखी गई है। अब तक जिले के 344 किसानों द्वारा 2 करोड़ 68 लाख 64 हजार रुपये मूल्य के 1307.60 मैट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…