हिमाचल में धान खरीद की शुरुआत 3 अक्टूबर से, नौ मंडियों में होगी खरीद

0
15

शिमला: हिमाचल सरकार इस बार पूरे प्रदेश में धान की खरीद राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही करेगी, इससे किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित हुआ है।

बुधवार को प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आरडी नाजिम ने बताया कि राज्य में धान की खरीद 03 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2023 तक की जायेगी। प्रदेश में नौ मण्डियों, अनाज मण्डी फतेहपुर, रियाली व मिलवां, ज़िला कांगड़ा, धौला कुआं, पावंटा साहिब, ज़िला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर, बद्दी, जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकराला, रामपुर, ज़िला ऊना के माध्यम से धान की जाएगी।

ये भी पढ़ें..jal jeevan mission: हिमाचल में 17 लाख ग्रामीण परिवारों को मिल रहा साफ पानी

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बिक्री के लिए https://hpappp.nic.in पोर्टल पर अपनी फसल का विवरण भरकर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए 20 सितंबर 2023 से पोर्टल खोला जाएगा। किसानों को उनकी सही उपज की बिक्री राशि 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खाते में मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इस वर्ष मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का लाभ देने के लिए पूरे प्रदेश में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)