Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशकांग्रेस नेता की हत्या के बाद पार्टी में आक्रोश, कमलनाथ ने कानून...

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद पार्टी में आक्रोश, कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

भोपाल: छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार की गोली मारकर हत्या के बाद कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा ‘छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ़्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में हत्याएँ, अपहरण, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएँ रोज घटित हो रही है? जिम्मेदार प.बंगाल, असम में चुनाव प्रचार में जाकर प्रदेश में सुशासन की बड़ी- बड़ी डिंगे हाँक रहे है।

यह भी पढ़ेंः-बिहार विधानसभा में मंत्री के बयान पर बिफरे अध्यक्ष, तेजस्वी ने भी की घटना की निंदा

बता दें कि छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार की बड़ामलहरा में मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात आरोपित वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद इन्द्र प्रताप सिंह परमार को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें