यूपी में ठंड को प्रकोप अभी रहेगा जारी, चार फरवरी से बारिश के आसार

0
91

लखनऊः उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप अभी कम होने वाला नही है। यूपी में सुबह-शाम कोहरे और गलने के चलते हांड कपाने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। फरवरी के दूसरे दिन भी ठंड कम होने का नाम नही ले रहा है।

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक चार से छह फरवरी तक यूपी में बदली के साथ कहीं-कहीं बारिश के भी आसार हैं। मौसम में यह बदलाव जम्मू कश्मीर के पास बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के चलते होगा। अगले दो-तीन दिन राजधानी व आसपास मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरे होगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि चार फरवरी से मौसम एक बार फिर बदलेगा। चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में दस वरिष्ठ आईएएस अफसरों का स्थानांतरण

वहीं पांच फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली-बारिश का मौसम रहेगा। छह फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। धूप निकलने के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को भी मौसम में कोई परिवर्तन की संभावना नही जतायी गयी है।