मनोरंजन

Nysa और Janhvi Kapoor के साथ पोज देते नजर आए Orry, वायरल हो रही तस्वीर

Bollywood, Mumbai: ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इसका कारण है कि, ओरी अक्सर बॉलीवुड के स्टार किड्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और स्टार किड्स के साथ उनके लिंकअप की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ओरी (Orry) का नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ भी जुड़ चुका हैं, हालां​कि बाद में ये खबरें महज अफवाह निकली। ‘कुछ जीत, कुछ हार…’ Bollywood सितारों ने भारतीय टीम पर बरसाया प्यार

फिर चर्चा में आए Orry

अब इसी बीच एक बार फिर से ओरी चर्चा में हैं। बता दें कि ओरी ने लंबे समय बाद जाह्नवी कपूर और काजोल—अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ओरी अक्सर जाह्नवी और न्यासा के साथ पार्टी में जमकर मस्ती करते हुए नजर रहे हैं।

Nysa और Janhvi Kapoor के साथ पोज देते नजर आए Orry

ओरी ने अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के साथ एक पार्टी की तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें न्यासा देवगन अपने नए लुक में नजर आई, न्यासा का ये नया लुक कई लोगों को पसंद आ रहा है। ओरी और न्यासा देवगन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में आ गई। Bollywood Holi 2023: बॉलीवुड सितारों ने जमकर खेली होली,सनी लियोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट ओरी ने सिर्फ न्यासा देवगन ही नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में दोनों की काफी अच्छी बॉडिंग देखने को मिल रही हैं। जाह्नवी कपूर और ओरी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही है, जिसको सोशल मीडिया पर अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं। अगर हम बात करें जाह्नवी कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। जिस पर वो पिछले काफी समय से काम कर रही हैं। अगर हम न्यासा की बात करें तो वो अभी विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अपने करियर पर फोकस करेंगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)