प्रदेश उत्तर प्रदेश

महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दे और आत्मनिर्भरता पर खुलकर की गयी चर्चा

sadbhavna-trust लखनऊः सद्भावना ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवार के युवाओं और महिलाओं के साथ द रॉयल सेलिबे्रशन स्थल पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह एवं लीडरशिप बिल्डिंग सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 150 युवा, महिलाएं एंव पुरूष साथी शामिल हुये। कार्यक्रम में जाजबिया खान (सामाजिक कार्यकर्ता), अनुराग पाण्डेय (ठाकुरगंज क्षेत्र के पूर्व पार्षद),गीता पाण्डे (ठाकुरगंज क्षेत्र के पूर्व पार्षद), अबरार (सामाजिक कार्यकर्ता), सुधांशु (अवध पीपल फोरम), बुशरा शेख (कंटेंट क्रिएटर), अफरोज (हमसफर संस्था), भावना (सार्थक संस्था), सुधांशु (अवध पीपल फोरम), मरियम और सोनू (सनदकदा) समेत कई अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और महिलाओं द्वारा उनका अनुभव, सीख, चुनौती और असर को लेकर खुली चर्चा की गई। नेतृत्व विकास कार्यक्रम से जुड़े लगभग 120 युवाओं और महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण करके उन्हें सम्मानित किया गया। सद्भावना ट्रस्ट लड़कियों और महिलाओं के साथ सामाजिक मुद्दे पर नजरिया निर्माण करके उन्हें नेतृत्व में लाने का काम करती है। साथ ही युवा महिलाओं को तकनीकी कौशल का हुनर देते हुये उनको सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन के माध्यम से महिलाओं ने बताया कि नेतृत्व विकास कार्यकम (डिजिटल लिटरेसी प्रोग्राम) ने उन्हें डिजिटल दुनिया से जुड़ने का मौका दिया। आज वे घर का सिलेंडर बुक करने से लेकर बैंक से पैसा निकालने का काम स्वतंत्र रूप से कर रही हैं। ये भी पढ़ें..उद्यान मंत्री दिनेश सिंह बोले-आलू किसानों को नहीं होगी परेशानी, कोल्ड... नये कौशल नई राहें कार्यक्रम (जॉब स्कील्स प्रोग्राम) से जुड़ी लड़कियों ने बताया कि उन्होंने खुद के लिए नये सपने देखे और बाहर निकल कर काम करने का आत्मविश्वास बढ़ाया। समुदाय से नेतृत्व में उभरी लड़कियां जो अब बाहर जाकर नौकरी कर रही हैं और अपने परिवार को सहयोग कर रही हैं, उन्होंने अपनी जिन्दगी से जुड़े निर्णय, शादी के अतिरिक्त जिन्दगी के विकल्प और कम उम्र में शादी के बाद भी नये मौके खुद से चुने और अपने जीवन में बदलाव लाकर अपने परिवार को भरोसा दिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की सकारात्मक छवि दिखी, जिसमें वे हर क्षेत्र में खुद को साबित करने की जद्दोजहद करती हुई नजर आईं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)