Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Raipur News : AC ब्लास्ट में भाजपा नेता के भाई सहित...

Raipur News : AC ब्लास्ट में भाजपा नेता के भाई सहित एक महिला की मौत

Raipur News : राजधानी के देवेंद्र नगर क्षेत्र में शनिवार की रात एक बिल्डिंग में एसी फटने के बाद आग लगने से एक कारोबारी और भाजपा नेता के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद , मृतकों की पहचान महिला मशरत खान और आरिफ मंजूर खान के रूप में की गई।

कड़ी मशक्कत से फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू  

बता दें, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। आरिफ मंजूर खान भाजपा नेता के भाई बताए जा रहे हैं। मशरत खान उनकी सहकर्मी बताई गई है। बताया जा रहा है कि, हादसे में जान गवाने वाले आरिफ मंजूर खान एक इवेंट ऑर्गेनाइजर थे। आरिफ के बड़े भाई मखमूर खान छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: Lucknow: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बवाल के बाद एक्शन, चिनहट थाना इंस्पेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज

Raipur News: घायलों को कराया गया भर्ती   

सीएसपी सिविल लाइन अजय कुमार ने बताया कि, दफ्तर सेकेंड फ्लोर पर है। इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस कर्मियों, एक दमकल गाड़ी और एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा है। मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान और मशरत खान के रूप में हुई है। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि, दो अन्य को घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें