Sunday, March 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीसिद्धू मूसेवाला मामलः हिरासत में केन्या और अजरबैजान से एक-एक संदिग्ध

सिद्धू मूसेवाला मामलः हिरासत में केन्या और अजरबैजान से एक-एक संदिग्ध

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में केन्या और अजरबैजान में एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मंत्रालय आगे की कार्यवाही के लिए दोनों देशों में अपने अधिकारियों के संपर्क में है।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। हालांकि उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार केन्या में अनमोल बिश्नोई को और अजरबैजान में सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें इंटरपोल की मदद से हिरासत में लिया गया है और पंजाब पुलिस से गृह मंत्रालय ने उनका अपराध रिकॉर्ड मांगा है ताकि उन्हें प्रत्यर्पित किया जा सके।

वहीं पुर्तगाल में एक भारतीय गर्भवती महिला की मौत के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पुर्तगाल में भारतीय महिला की मौत मामला हमारे संज्ञान में है। उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। हम परिवार के संपर्क में हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

उल्लेखनीय है कि आपातकालीन प्रसूति सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के फैसले और और अस्पतालों के बीच चक्कर काटने के दौरान एक भारतीय गर्भवती महिला की मौत के मामले में व्यापक आलोचना के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें