spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशहिमाचल प्रदेशOne Nation One Election: बीजेपी ने बनाई समिति, सुरेश भारद्वाज होंगे प्रदेश...

One Nation One Election: बीजेपी ने बनाई समिति, सुरेश भारद्वाज होंगे प्रदेश संयोजक

One Nation One Election: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा इस बड़े चुनाव सुधार को लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रदेश स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने एक कमेटी बनाई है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

One Nation One Election: कुल 13 सदस्य शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज को इस कमेटी का प्रदेश संयोजक तथा विधायक जीत राम कटवाल को सह संयोजक नियुक्त किया है। इस कमेटी में कुल 13 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव डेजी ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी होंगे।

साथ ही सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर, व्यापार प्रकोष्ठ से रमेश छोजड़, पूर्व आईएएस जीसी शर्मा, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के चमन कपूर, युवा मोर्चा से सुशील कढ़सोली, हाईकोर्ट अधिवक्ता विकास राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार, विश्वविद्यालय से प्रो. इनमें डॉ. नितिन व्यास, पूर्व पार्षद विवेक शर्मा, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय शर्मा और पूर्व प्रदेश सचिव सुनील मिनोचा के नाम शामिल हैं।

प्रदेश में चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान

प्रदेश कमेटी ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसी क्रम में सुरेश भारद्वाज ने पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के फायदे गिनाए और इसे समय की जरूरत बताया।

यह भी पढ़ेंः-Noida: पुलिस ने 20 लाख के गांजे के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है

केंद्रीय कैबिनेट ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से इस विचार के समर्थक रहे हैं। वर्तमान में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं, जिससे बार-बार चुनावी प्रक्रिया के कारण प्रशासनिक और वित्तीय बोझ बढ़ता है। इस व्यवस्था के लागू होने से सभी चुनाव एक साथ हो सकेंगे, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें