Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeअन्यक्राइमपटना के जेठूली में स्थिति अनकंट्रोल, गोलीकांड में घायल एक और ने...

पटना के जेठूली में स्थिति अनकंट्रोल, गोलीकांड में घायल एक और ने तोड़ा दम

bihar-jethuli

पटनाः राजधानी पटना के फतुहा में नदी थाना क्षेत्र के जेठुली पंचायत में रविवार रात हुए गोलीकांड की घटना में मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब तीन हो गयी है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल पीएमसीएच में मुनारिक राय की इलाज के दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गयी। वहीं दो लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस गोलीकांड को लेकर लोगों का आक्रोश अभी नहीं थमा है। दूसरे दिन भी हिंसा जारी है। सोमवार सुबह भी हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या में शामिल आरोपितों के गैस गोदाम में रखे हुए सारे सिलेंडर को गंगा नदी में बहा दिया। साथ ही आरोपितों के घर के पीछे बनी सिगरेट फैक्टरी और मैरिज हॉल को भी आग के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। दोपहर तक अंतिम संस्कार करके लौट रही भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। इलाके में तनाव बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि रविवार रात पार्किंग को लेकर जेठुली पंचायत में गोलीबारी हुई थी। जिसमें 50 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें..‘गुलमोहर’ से मनोज बाजपेयी को याद आया अपना परिवार, बोले- किसी…

बताया गया कि टुनटुन यादव (पूर्व पंचायत प्रतिनिधि) नामक एक शख्स अपने गैरेज से गाड़ी निकाल रहा था। इसी दौरान जेठुली पंचायत के मुखिया सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा। टुनटुन यादव की बात सुनते ही बच्चा राय का ड्राइवर आक्रोशित हो गया और बहस करने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बच्चा राय के ड्राइवर ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि आज दोपहर गोलीकांड में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें