देश

Palamu: पलामू में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एक की मौत

पलामू (Palamu): जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण ठंड के कारण सोमवार की रात एक अधेड़ की मौत हो गयी। अधेड़ व्यक्ति मकर संक्रांति पर आयोजित मेले में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय से चैनपुर प्रखंड के पुरडीहा पहुंचा था। मंगलवार को गंभीर हालत में उन्हें मेला स्थल से इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी। अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यहां कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। सुबह, शाम और रात की स्थिति काफी प्रभावित कर रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश हुई तो तापमान बढ़ेगा, लेकिन जैसे ही बादल हटेंगे, ठंड फिर बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 22.09 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.07 डिग्री सेल्सियस रहा। ये भी पढ़ें..Palamu: पलामू में पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम संपन्न, 15 दिनों तक चला कार्यक्रम इधर, ठंड से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सूखा प्रभावित इस जिले में ठंड के कारण रबी फसल को नुकसान होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल पाला पड़ने की कोई खबर नहीं है। पाले से आलू, अरहर और अन्य दलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है, लेकिन गेहूं और सरसों की फसलों को ठंड से फायदा होगा। सर्दियों में पाले के कारण टमाटर और अन्य सब्जियों की फसलों को भी खतरा होता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)