Sunday, February 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़Rape case में फंसा कर कारोबारी से मांगे एक करोड़ रुपए, पुलिस...

Rape case में फंसा कर कारोबारी से मांगे एक करोड़ रुपए, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अंबिकापुरः सरगुजा जिले के दुष्कर्म मामले (Rape case) को बंद करने के लिए 1 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता और उसके साथियों को अंबिकापुर के अनन्या होटल के पास रंगेहाथों पकड़ लिया। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी रायपुर निवासी विनोद केडिया के साले सुभाष अग्रवाल ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ अंबिकापुर कोतवाली पुलिस में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।

पिछले महीन दर्ज कराया था Rape case

सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने आज बताया कि इस मामले में 10 लाख रुपए के साथ एक कार और 1 स्कूटी के अलावा 4 आरोपी सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, मनेंद्रगढ़ निवासी कमलेश देवांगन, मनेंद्रगढ़ के महोरपारा निवासी घनश्याम विश्वकर्मा और कथित पीड़िता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यवसायी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि जान-पहचान होने के बाद व्यवसायी उसे मैनपाट रिसॉर्ट ले गया। इस दौरान कारोबारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

Rape case खत्म करने के लिए मांगे एक करोड़

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच आरोपी विनोद केडिया के साले सुभाष अग्रवाल ने 25 दिसंबर को पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म मामले में दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर को रायपुर आकर उससे संपर्क किया और केस खत्म करने के लिए 1 करोड़ रुपए की मांग की और 61 लाख में सौदा तय हुआ। इसमें से संतोष विश्वकर्मा ने 21 लाख रुपए टोकन मनी की मांग की है। पीड़िता के दोस्त ने भरोसा दिलाया है कि पैसे मिलते ही पीड़िता दुष्कर्म मामले में आरोपी विनोद केडिया के पक्ष में गवाही देगी। जिससे केस खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-US Visa: भारत पर अमेरिका मेहरबान, लगातार दूसरे साल दिए इतने लाख वीज़ा , बन गया रिकॉर्ड

पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी विनोद केडिया के साले ने पुलिस को बताया कि पहली किश्त में उसने 24 दिसंबर को अंबिकापुर कोर्ट के पीछे दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त को 5 लाख रुपए दिए थे। इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता भी वहां मौजूद थी। दूसरी किस्त के लिए उसने 25 दिसंबर को अनन्या होटल के पास बुलाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें