वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने लिखा बेहद रोमांटिक नोट, बोले-प्यार आपको ग्लो…

0
62

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फैंस के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपने अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा है और प्यार का मतलब समझाया है। बिपाशा ने लिखा-वह प्यार है। जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चा प्यार नहीं पता था। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है।

प्यार आपको संतुष्ट रखता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करता है, आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपको ग्लो करवाता है। प्यार आपकी हर भावना का ख्याल रखता है। प्यार आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है। मैं आगे और आगे जा सकती हूँ। काश सभी को अपना सच्चा प्यार मिल सके। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। फैंस बिपाशा के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..पीएम मोदी बोले- भाजपा गठबंधन सत्ता में आया तो पंजाब में प्रारंभ होगा विकास का नया अध्याय

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। बिपाशा और करण की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)