जान्हवी के जन्मदिन पर उनकी बहन खुशी कपूर ने दी खास अंदाज में बधाई

43

मुंबईः अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एवं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। इस खास मौके पर खुशी कपूर ने जान्हवी की कुछ तस्वीरों का एक कोलाज और उनके बचपन का एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही खुशी कपूर ने इसे एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

उन्होंने लिखा कि मेरी सब कुछ को जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी। खुशी कपूर की इस पोस्ट के जरिये फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां जान्हवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मी जान्हवी कपूर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई शशांक खेतान की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा।

यह भी पढ़ें-म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर फिर से बल प्रयोग, दागे गए आंसू…

जान्हवी कपूर बचपन से ही अपनी मां श्रीदेवी की तरह सफल अभिनेत्री बनना चाहती थी और वह चाहती थी कि श्रीदेवी उन्हें बड़े परदे पर अभिनय करते हुए देखे, लेकिन उनकी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। फिल्म धड़क के बाद जान्हवी कपूर फिल्म घोस्ट स्टोरीज, अंग्रेजी मीडियम और गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में नजर आईं।