प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ कल, कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

रायपुर: कांग्रेस ने पिछले साल वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) निकाली थी। इस यात्रा की पहली सालगिरह 7 सितंबर को है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विभिन्न आयोजन करने जा रही है। इस दौरान पदयात्राएं निकलेंगी और सम्मेलन होंगे। ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए, कांग्रेस द्वारा 7 सितंबर को राज्य के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में एक राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि 7 सितंबर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) शुरू की थी, जो भारत में किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। ये भी पढ़ें..छत्तीसगढ़ में Eco-tourism को लख रहे पंख, सुगम बनेंगे पर्यटन स्थल भारत जोड़ो यात्रा ने 136 दिनों में 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों की यात्रा की। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के दौरान देशभर के लाखों लोग राहुल गांधी की प्रेम और एकता के प्रति समर्पण, धर्म-समुदाय, जाति आदि से परे हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध हो गए। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) की वर्षगांठ पर, भारत-जोड़ो 7 सितंबर को शाम 5 से 6 बजे तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन के रूप में होगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)