प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, चर्चाओं का बाजार गर्म

omprakash

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के यूपी में गठबंधन के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। राजभर को इस सुरक्षा के मिलते ही यूपी के राजनीतिक सियासत गर्मा गयी है। इसके पीछे सुभासपा अध्यक्ष का बीते दिनों राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन बताया जा रहा है।

वहीं, राजभर की अखिलेश यादव से बढ़ती नाराजगी भी चर्चा में है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व जहुराबाद सीट से विधायक ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सरकार की तरफ से दी गई इस सुरक्षा को सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, राजनीतिक दल इसे भाजपा की कूटनीति का हिस्सा बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Monsoon Session: भाजपा सांसद रवि किशन आज लोकसभा में पेश करेंगे...

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में लगातार बोल रहे हैं। पिछले दिनों हुए राष्ट्रपति के चुनाव में भी भाजपा अध्यक्ष ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…