Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियादक्षिण अफ्रीका में Omicron का कहर, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी हुए संक्रमित...

दक्षिण अफ्रीका में Omicron का कहर, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी हुए संक्रमित !

जोहांसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरियंट Omicron कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रामाफोसा में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामाफोसा पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं लेकिन पूर्व उपराष्ट्रपति एफडब्ल्यू डे क्लार्क के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटने के बाद रामाफोसा अस्वस्थ महसूस करने लगे थे। हाल ही में वह वेस्ट अफ्रीका की यात्रा करके भी लौटे हैं। राष्ट्रपति रामफोसा ऐसे दिन संक्रमित पाए गए हैं, जब देश में संक्रमण के दैनिक रिकॉर्ड 37,875 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक दिन पहले मामलों की संख्या 17,154 थी।

ये भी पढ़ें..पीएम मोदी ने काशीपुराधिपति का किया अभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन

राष्ट्रपित कार्यालय के अनुसार 8 दिसंबर को जब वह जोहांसबर्ग लौटे और उनकी जांच की गई थी तो उनकी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। राष्ट्रपति को केप टाउन में सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। राष्ट्रपति ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि वह सावधानी बरतें और वैक्सीनेशन करवाएं। साथ ही राष्ट्रपति ने अगले हफ्ते तक सभी जिम्मेदारियां उपराष्ट्रपति डेविड माबुजा को सौंप दी हैं। अब अगले सप्ताह तक के लिए सारी जिम्मेदारियां उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा के पास होंगी। मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा ने लोगों को आगाह किया है कि वे वैक्सीन लगवाएं और एहतियात बरतें। रामफोसा के संपर्क में आए लोगों को कोविड-19 जांच की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रहा है। यहीं पर कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट का मामला सबसे पहले सामने आया था। दक्षिण अफ्रीका में 25 प्रतिशत लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं जबकि अतिरिक्त 5 प्रतिशत लोग आंशिक रूप से वैक्सीनेटिड हैं। राष्ट्रपति रामफोसा ऐसे दिन संक्रमित पाए गए हैं, जब देश में संक्रमण के दैनिक रिकॉर्ड 37,875 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक दिन पहले मामलों की संख्या 17,154 थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें