Featured मनोरंजन

‘ओम-द बेटल विदइन’ का ट्रेलर रिलीज, बेइमान साइंटिस्ट और ईमानदार बेटे की जबरदस्त कहानी

मुंबईः आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की फिल्म ‘ओम-द बेटल विदइन’ का शानदार ट्रेलर शुक्रवार को मेकर्स ने जारी कर दिया, जिसे आदित्य रॉय कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। ट्रेलर की शुरुआत एक परिवार से शुरू होती है। जो अपने बच्चों को लेकर परेशान दिखता है। इसके बाद जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है। वे एक साइंटिस्ट के रोल में नजर आते हैं। जिनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है।

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर कमांडर सोल्जर ओम कपूर के किरदार में हैं। जिनकी याददाश्त चली जाती है। जिसके बाद वे अपना आज भूलकर सिर्फ बचपन की बातें याद रखते हैं और इसी के साथ उन्हें अपने पिता याद आ जाते हैं, जोकि जैकी श्रॉफ हैं। जैसे ही ये बात उनके आधिकारियों को पता चलती है वे उन्हें बेइमान साइंटिस्ट का बेटा कहकर बुलाने लगते हैं।

ये भी पढ़ें..राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में मतदान खत्म, BJP के लिए आई बुरी...

सब कुछ भूल चुके ओम कपूर के कंधे पर एक अहम मिशन की जिम्मेदारी है। अब वे इस मिशन को कैसे पूरा करते और उनके पिता से जुड़े क्या राज हैं, फिल्म इसी के इर्द- गिर्द घूमती है। साथ ही ट्रेलर में भरपूर एक्शन भी है। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है, जबकि जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…