अवैध संबंधों के चलते दो नवजात बच्चों की हत्या कर घर के पीछे दफनाया, गिरफ्तार

0
56
murdur

ओडिशाः ओडिशा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कालाहांडी जिले के एक व्यक्ति को उसके दो प्रेमिकाओं के साथ अवैध संबंध को छिपाने के लिए अपने ही दो नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कालाहांडी जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के निवासी त्रिपल नाइक ने अपने दो प्रेमिकाओं (एक विधवा और दूसरी अविवाहित महिला) के साथ गोवा में प्रवास के दौरान अपने दो नवजात बच्चों को मार डाला और शवों को अपने घर के पीछे दफना दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी त्रिपाल को हाल ही में अविवाहित महिलाओं का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें..एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी, फरार दामाद की तलाश में जुटी पुलिस

घर के पीछे दफनाया शव-

धर्मगढ़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धीरज कुमार चोपदार ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने अपराध का खुलासा किया। चोपदार ने कहा कि चूंकि यह उनके बच्चे अवांछित थे, आरोपियों ने गोवा के सापेर इलाके में अपने घर के पीछे शवों को दफना दिया था। जब आरोपी त्रिपाल ने अविवाहित महिलाओं का अपहरण करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि उसने गोवा में दो नवजातों को मार डाला है।

हाल ही में कालाहांडी पुलिस की एक टीम ने गोवा का दौरा किया और शवों का पता लगाया। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों महिलाएं पिछले साल काम की तलाश में लॉकडाउन से पहले गोवा गई थीं और वहां उनकी मुलाकात आरोपी त्रिपाल से हुई। जब पूरा देश लॉकडाउन में था, तब वे सभी गोवा के एक घर में एक साथ रहे।

दोनों महिलाओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध-

उस अवधि के दौरान, त्रिपाल के उन दोनों महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बन गए और बाद में एक महीने के अंतराल में उन दोनों को गर्भवती कर दिया। सूत्र ने कहा कि चूंकि बच्चे विवाहेतर संबंधों के कारण पैदा हुए थे, इसलिए उन्होंने कथित तौर पर नवजात बच्चों की हत्या कर दी और शव को अपने घर के पीछे दफना दिया और ओडिशा लौट आए थे।

ये भी पढ़ें…NIA ने जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)