खेल Featured

NZ vs SA 1Test: विलियमसन ने एक झटके में तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड, बना डाले कई रिकॉर्ड

NZ vs SA 1Test, नई दिल्लीः माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (kane williamson) ने रिकॉर्ड दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बना डाले। विलियमसन ने पहली पारी में 118 रन के अलावा विलियमसन ने दूसरी पारी में 109 रन बनाए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें कीवी बल्लेबाज बने।

एक झटके में तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

विलियमसन के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार को खेल खत्म होने तक छह विकेट शेष रहते अपनी कुल बढ़त 528 रन कर अनुभवहीन दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विलियमसन से पहले, ग्लेन टर्नर (1974), ज्योफ हॉवर्थ (1978), एंड्रयू जोन्स (1991) और पीटर फुल्टन (2013) ने ब्लैककैप के लिए यही उपलब्धि हासिल की थी। हालाँकि, इन सभी पांच बल्लेबाजों ने घरेलू टेस्ट में दोनों पारियों में शतक बनाए थे। विलियमसन से पहले टर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 101 और 100 रन, हॉवर्थ ने इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 122 और 102 रन, जोन्स ने हैमिल्टन में श्रीलंका के खिलाफ 122 और 100 रन और फुल्टन ने ऑकलैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 136 और 110 रन बनाये थे। बनाया था। ये भी पढ़ें..Under-19u World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका को हरा रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया  इसके अलावा कीवी कप्तान का यह 31वां टेस्ट शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 44वां शतक (वनडे में 13) था। वह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से 31 टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। भारत के सचिन तेंदुलकर इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।

सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले चौथे स्थान पर पहुंचे

विलियमसन सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। सक्रिय क्रिकेटरों की सूची में, विराट कोहली (80) सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर (49) दूसरे स्थान पर और इंग्लैंड के जो रूट (46) और भारत के रोहित शर्मा  (46) तीसरे स्थान पर हैं। जबकि स्टीव स्मिथ (44) और विलियमसन (44) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस तरह वह इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल समेत कई दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)