Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडDehradun News : NSUI ने किया सचिवालय का घेराव , गंभीर रुप...

Dehradun News : NSUI ने किया सचिवालय का घेराव , गंभीर रुप से घायल हुए कार्यकर्ता

Dehradun News : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सचिवालय का घेराव किया गया, इस दौरान NSUI के कार्यकर्ता सागर सेमवाल गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए 108 की मदद से दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

भाजपा पर लगाए गए आरोप  

वहीं NSUI प्रदेश प्रभारी सौरभ यादव ने प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव ना कराने को भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार युवाओं को नेतृत्व हीन करना चाहती हैं, जिससे कोई भी उनके समक्ष अपनी आवाज ना उठा सके।

प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने भाजपा पर कसा तंज  

इसके साथ ही विकास नेगी ने कहा कि, छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं का निदान छात्र संघ के माध्यम से करवाते आये हैं और छात्र संघ के चुनाव कराने के लिए पिछले कई दिनों से आन्दोलनरत हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी युवाओं को देश की मुख्यधारा से अलग करना चाहती है और अपनी सत्ता के बल पर छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Rajgarh News : नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म 

Dehradun News : पूर्व विधायक के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद    

बता दें, इस दौरान घेराव में पूर्व विधायक राजकुमार NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा, और प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें