अब धीरे-धीरे अपने पंख फैला रही ठंडक, हर रोज पारे में भी आ रही गिरावट

0
35
weathe

लखनऊः राजधानी लखनऊ में भी सर्द मौसम अपना असर दिखाने लगी है। अब हर रोज पारे में भी गिरावट आ रही है। दिसंबर माह की शुरूआत होते ही ठंड बढ़ने लगी है और एक-दो डिग्री का हर सप्ताह फर्क आ रहा है। इन दिनों उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण वातावरण में ठंड का आभास हो रहा है।

शनिवार को भी दिन के समय धूप तो खिली हुई रही, लेकिन गलन का एहसास होता है। साथ ही हवा में भी नमी का महसूस की गयी है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। गर्म कपड़ेे पहनते रहे। हालांकि सुबह धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवा के कारण वातावरण में ठंड है। इस समय तापमान 25 डिग्री अधिकतम के आस-पास है और न्यूनतम 9-10 डिग्री के पास चल रहा है।

यह भी पढ़ें-Bihar Panchayat Election: पिता को हराकर बेटा बना मुखिया, दिलचस्प है इनकी कहानी

उन्होंने बताया कि तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर हो रहा है। हालांकि उन्होंने बताया कि सुबह धूप खिली रहेगी। अभी दो सप्ताह पहले तक 29 डिग्री तापमान चल रहा था। उसके बाद 28 डिग्री, फिर 26 हुआ और इस समय में 25 डिग्री के आस-पास चल रहा है। ठंड अब धीरे-धीरे अपने पंख फैला रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)